मुख्य बातें

9वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की: एकतरफा प्यार में 10वीं का छात्र करता था बदसलूकी; स्कूल से लौटकर फंदे से झूली – Chhattisgarh News

9वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की:  एकतरफा प्यार में 10वीं का छात्र करता था बदसलूकी; स्कूल से लौटकर फंदे से झूली – Chhattisgarh News


14 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान।पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल गई थी, जहां एक छात्र ने बदसलूकी की थी। इसके बाद वह घर आई और सुसाइड कर लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा का नाम पूनम रजक (14) है, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। छात्रा से एक छात्र एकतरफा प्यार करता था, वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।

9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

पूनम रजक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। परिजन थाने पहुंचे थे।

पूनम रजक की आत्महत्या के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। परिजन थाने पहुंचे थे।

9वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी लाया गया।

9वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी लाया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

छात्रा पूनम रजक रोजाना की तरह सोमवार को भी सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटी। इस दौरान परिजन को खाना परोसा। सभी को खाना खिलाने के बाद कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया।

छात्रा के पिता छोटू रजक के मुताबिक शाम 6 बजे कमरे की ओर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने छात्रा को आवाज दी, लेकिन कमरे से जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे पर लटकती मिली।

ये तस्वीर मृतक छात्रा पूनम रजक की है, जो छात्र की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

ये तस्वीर मृतक छात्रा पूनम रजक की है, जो छात्र की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने फंदे को काटकर शव नीचे उतारा

इस दौरान घबराए परिजन ने छात्रा के जीवित होने की आशंका से आनन-फानन में फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। कुछ ही देर में यह खबर मोहल्ले में फैल गई, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

रतनपुर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही रतनपुर पुलिस ने सुसाइड को लेकर परिजनों से और पड़ोसियों से पूछताछ की।

एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था छात्र

रतनपुर सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अंजना साहू ने बताया कि छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही छात्र ने झूठी अफवाह फैला दी कि छात्रा के साथ टीचर और प्रिंसिपल ने मारपीट की है, जिससे परेशान होकर छात्रा ने जान दे दी। हालांकि पोस्टमॉर्टम में छात्रा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *