पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र को पहली अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। ट्रेन नंबर 05133 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशेष गाड़ी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। ट्रेन छपरा से दिल्
.
छपरा से दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत
गोरखपुर में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और यहां से आगे राजधानी दिल्ली की ओर बढ़ेगी। इसके अलावा उसी दिन दरभंगा से मदार तक भी अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। जिनमें स्लीपर क्लास के 8, जनरल क्लास के 11, एक पैंट्री कार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे। खास बात यह है कि यह पूरी तरह से नॉन-एसी प्रीमियम ट्रेन है, जिसमें यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं बहुत ही किफायती दाम पर मिलेंगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस की पहचान बेहतर डिज़ाइन, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण के प्रति सजगता है। इसमें कवच सुरक्षा प्रणाली, सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक जैसे तकनीकी फीचर लगाए गए हैं। पहली बार नॉन-एसी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के कोचों में मोबाइल और बॉटल होल्डर, स्नैक्स टेबल, आरामदायक सीटें, बेहतर बर्थ और फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। शौचालयों में ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर, इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग और फायर सप्रेशन सिस्टम की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध हैं।
त्योहारों के मौसम में गोरखपुर सहित पूरे पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के यात्रियों को यह नई ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने में और भी आसान, सुरक्षित और सुलभ विकल्प प्रदान करेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस वास्तव में आधुनिकता और किफायत के साथ रेल यात्रा के नए युग की शुरुआत है।
