पंजाब में ट्राइडेंट के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद और एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी मंदिर श्री काली देवी माता पटियाला के पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे सरकार की तरफ से मंजूर भी कर लिया गया है।
.
रजिंदर गुप्ता का मंजूर किया गया इस्तीफा
अब चर्चाएं यह सामने आ रही हैं कि वह राज्यसभा के लिए पंजाब सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। इसे लेकर चुनाव प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
खबर अभी अपडेट होगी…..
