मुख्य बातें

गिद्धौर मेले में लाठी-बेल्ट से 2 पक्षों में मारपीट: नाव वाले झूले पर चढ़ने को लेकर विवाद, 6 युवक घायल – Jamui News

गिद्धौर मेले में लाठी-बेल्ट से 2 पक्षों में मारपीट:  नाव वाले झूले पर चढ़ने को लेकर विवाद, 6 युवक घायल – Jamui News

जमुई के गिद्धौर स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मेले में शुक्रवार रात झूला झूलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए। विवाद नाव झूले पर पहले चढ़ने को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।

.

बताया गया है कि करीब एक दर्जन से अधिक युवकों के दो समूह झूले पर पहले चढ़ने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, बेल्ट और रॉड चलने लगे।

लाठियों-बेल्ट से हमला करते दिखे युवक

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लाठियों और बेल्ट से हमला करते साफ देखे जा सकते हैं। मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक युवकों को चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों और मेला समिति के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत किया गया। गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मेले में झूला पर चढ़ने को लेकर युवकों के बीच मारपीट हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सेल्फी लेने के दौरान युवक गिरा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल दुर्गा मेले में भारी भीड़ उमड़ती है, और प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करती हैं, फिर भी कुछ खामियां देखने को मिल जाती हैं। पिछले वर्ष भी झूले पर चढ़ने और सेल्फी लेने के दौरान कई युवक गिरकर घायल हो गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *