मुख्य बातें

पंजाब-1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़, 8 की मौत: जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बादल फटने से 11 की जान गई; हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी

पंजाब-1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़, 8 की मौत:  जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड-बादल फटने से 11 की जान गई; हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Uttarakhand Cloudburst Punjab Flood| Himachal Mumbai Delhi MP Rain Alert

पठानकोट/देहरादून/दिल्ली/मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के आठ जिलों में भारी बारिश के बाद 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं।

इससे अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां से 11,330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। कटरा में वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा रोक दी गई है। इसमें अब तक 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है, चार अभी भी लापता हैं और सात अन्य घायल हो गए हैं।

गुजरात के हिम्मत नगर में तेज बारिश के चलते 15 से ज्यादा कारें पानी में डूब गईं। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

गुजरात के हिम्मत नगर में 15 से ज्यादा कारें पानी में डूबीं।

गुजरात के हिम्मत नगर में 15 से ज्यादा कारें पानी में डूबीं।

पंजाब के फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालती NDRF 13 बटालियन की टीम।

पंजाब के फाजिल्का में लोगों को सुरक्षित निकालती NDRF 13 बटालियन की टीम।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद फैला मलबा।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद फैला मलबा।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

राज्यों में मौसम का हाल…

शहरों में बारिश का डेटा…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *