लुधियाना में देसी घी बनाकर अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने वाले दंपत्ति को सेहत विभाग की रेड का पहले ही पता चल गया था। सेहत विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले दंपत्ति ने वहां से देसी घी से भरा एक टैंपो भगा दिया। बताया जा रहा है कि टैंपो पर
.
पुलिस और सेहत विभाग की टीम अब उस टेंपो को ढूंढने में लगे हैं। पुलिस व सेहत विभाग को शक है कि नकली घी बनाने वाली महिला के पति ने टेंपो भगा दिया है। क्योंकि अभी तक वह भी पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस महिला के पति को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं सेहत विभाग उन दुकानों की भी तलाश कर रही है जिनमें ये घी सप्लाई करते थे।
पति फरार, पत्नी को ज्यूडिशियल रिमांड
सेहत विभाग ने अवनीत कौर और दलजीत सिंह के घर पर रेड करके नकली घी पकड़ा था। अवनीत कौर को सेहत विभाग की टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया था और दलजीत सिंह वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने अवनीत कौर को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। वहीं दलजीत सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया हे। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
