दरभंगा में गौ मतदाता संकल्प यात्रा के क्रम में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पहुंचे। वे शहर के मिर्जापुर स्थित ऐतिहासिक दरभंगा गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने गोशाला की स्थिति देखक
.
निरीक्षण के दौरान शंकराचार्य जी ने गोशाला के रखरखाव, गायों की देखभाल और व्यवस्था संबंधी विवरण स्थानीय लोगों से जाना। उन्होंने कहा कि दरभंगा गोशाला शहर के मध्य में स्थित है और इसका क्षेत्रफल इतना बड़ा है कि यहां लगभग एक हजार गायों की देखभाल की जा सकती है, लेकिन वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय है। उन्होंने कहा कि यदि समुचित प्रबंधन किया जाए, तो यह स्थान गाय की सेवा का आदर्श केंद्र बन सकता है।
शंकराचार्य जी ने कहा, “यदि दरभंगा गोशाला को व्यवस्थित किया जाए, तो यहां से पूरे मिथिला में गौ सेवा का एक सकारात्मक संदेश जाएगा। गौ माता के आशीर्वाद से दरभंगा समृद्ध और खुशहाल बन सकता है।” उन्होंने गोशाला के विकास और सुधार के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की।
मिर्जापुर स्थित गोशाला का निरीक्षण करते हुए।
गो हत्या पर गहरी पीड़ा जताई
साथ ही, देशभर में हो रही गो हत्या पर गहरी पीड़ा जताई। उन्होंने कहा कि आज भी देश में गो हत्या हो रही है और कई बार सत्ता में आने वाले नेता भी इसे रोकने में नाकाम रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा, “अब समय आ गया है कि हम उन नेताओं को वोट देना बंद करें जो गो हत्या रोकने के लिए संकल्पित नहीं हैं। सनातन धर्म में गो हत्या को महापाप माना गया है। हमें वही प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो गो माता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हो।”
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की यह यात्रा लोगों में गो संरक्षण और धार्मिक चेतना के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
