बुद्धा कॉलोनी थाना से सटे चंद कदम की दूरी पर वट सावित्री पूजा के दिन उतरी मंदिरी की रहने वाली सरोज मिश्रा और उनकी बहु गौरी मिश्रा की चेन चोरी हो गई थी। शातिरों ने गले से सोने की चेन में लगा मंगलसूत्र, चेन, चोरी कर लिए। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए थी। इस घटना के बाद से पीड़िता के परिवार में तनाव है। पीड़िता सरोज मिश्रा ने बताया कि घटना के 12 दिन के बाद भी कोई खोजखबर नहीं है। जब भी अधिकारी से मिलने परिवार के सदस्य जाते हैं, या कॉल करते हैं तो सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है, खोज रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। कहा- अब चेन मिलने की उम्मीद टूट रही जब आरोपी की ही पहचान नहीं हो पाई है, तो फिर कैसे कह रहे हैं कि लगे हैं, खोज रहे हैं। मेरी उम्मीद अब टूटते जा रही है। परिवार में काफी तनाव है। मेरी बहू बाहर पूजा करने नहीं जाती थी। उस दिन मेरी मती मारी गई थी, जो लेकर चली गई। घटना के बाद से मेरी बहू चुप ही नहीं हो रही है। हर वक्त रोते रहती है। समझाने के लिए माइके वाले लेकर गए हैं। वहां भी वहीं हाल है। मैं अपने बेटे से आंख नहीं मिला पा रही हूं। मेरे सुहाग की निशानी वट सावित्री के दिन ही खो गई। रोज बेचैनी सी है। अभी तक नहीं हुई पहचान अभी तक बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस इस मामले में आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। संदिग्ध ऑटो सीसीटीवी में नजर आया था। हालांकि इसे लेकर भी स्पष्टता नहीं है।
Source link
