हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, अर्की के दाड़लाघाट में उन्हें बदनाम करने के लिए नारेबाजी की गई, ताकि वीडियो बनाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी का बालूगंज में सेल खुला है। इसमें उन्हें बदनाम करने के लिए इस प्रकार की रणनीति बनाई जाती है।
.
सीएम ने कहा कि, कार्यक्रम हमारा था। कार्यक्रम स्थल 100 मीटर दूर भोजन की व्यवस्था थी। अगर खाना नहीं मिला था तो उठकर चले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि, एफआईआर अनजान लोगों के खिलाफ की गई है।
सीएम ने कहा कि, कार्यक्रम किसानों-पशुपालकों को फायदा देने को था। इसमें 15 हजार महिलाएं आईं। उन्होंने बीजेपी को किसान-बागवान और पशुपालक विरोधी बताया। भारतीय जनता पार्टी को इस प्रकार की हरकत नहीं करनी चाहिए।
अर्की विधानसभा के दाड़लाघाट में भोजन नहीं मिलने पर नारेबाजी करते हुए बच्चे।
अर्की पुलिस ने दर्ज किया मामला
बता दें कि, भाजपा ने कॉलेज छात्राओं पर FIR को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को घेरा है। दरअसल, बीते शुक्रवार को अर्की के दाड़लाघाट में सीएम सुक्खू के एक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के कुछ छात्रों ने नारेबाजी की। इसके दूसरे दिन अर्की पुलिस ने नारेबाजी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR की।
नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिया था निशाने पर
इसके बाद विपक्ष ने सत्तारूढ़ कांग्रेस को निशाने पर लिया। नेता प्रतिपक्ष ने भूखे बच्चों की भावनाएं दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- सीएम ने पहले बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया और जब उन्हें खाना नहीं मिला तो उन पर मामला दर्ज कर दिया गया। सीएम सुक्खू ने आज इसका जवाब दिया है।
