मुख्य बातें

मंडी में बीजेपी ने चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल: कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में बीजेपी ने चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल:  कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर दो वोटर आईडी रखने का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर पर दो अलग-अलग वोटर आईडी होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। शर्मा ने मीडिया के सामने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि चंपा ठाकुर का एक वोटर रजिस्ट्रेशन मंडी सदर के द्वाहण क्षेत्र में दर्ज है, जबकि दूसरा नगर निगम मंडी के पैलेस कॉलोनी क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि दोनों जगह अलग-अलग EPIC नंबर दर्ज हैं। आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना आश्रय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनावी पारदर्शिता और लोकतंत्र की बातें करती है, लेकिन अब उन्हीं के एक नेता के नाम पर एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो वोटर आईडी सामने आना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि आम व्यक्ति ऐसा करता तो तुरंत कार्रवाई होती, अब प्रशासन और चुनाव आयोग क्या कदम उठाते हैं, यह देखना होगा। उन्होंने बताया कि चंपा ठाकुर चार बार जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी हैं और दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मौजूदा समय में भी वह जिला परिषद कोटली वार्ड से चुनाव मैदान में हैं। एक ही विधानसभा में किसी व्यक्ति के दो वोटर आई कार्ड होना चुनावी व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत भाजपा नेता ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की पक्षधर है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी संबंध में उपायुक्त मंडी और चुनाव आयोग को लिखित शिकायत सौंपी जा रही है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो सके। आश्रय शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि मामले की जल्द जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास बना रहे। इस मामले के सामने आने के बाद मंडी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *