मुख्य बातें

बिजनौर में विवाद, एक की मौत, फौजी घायल: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम – Bijnor News

बिजनौर में विवाद, एक की मौत, फौजी घायल:  आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में देर रात दो पक्षों के बीच झड़प में 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ सन्नी पुत्र सुखबीर सिंह की मौत हो गई। वहीं, हमला करने वाले पक्ष के हाथों अभिषेक के चचेरे भाई हिमांशु, जो कि भारतीय सेना में तैनात हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10:30 बजे एक ढाबे के पास हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला किया।

हिमांशु को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वर्तमान में बबीना, मध्य प्रदेश में तैनात हैं। घायल फौजी के परिवार का कहना है कि उनका एक बेटा भी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक अभिषेक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण आज सुबह बाल किशनपुर चौराहे पर शव रखकर मुरादाबाद रोड पर जाम लगा दिया। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस मौके पर, जाम खुलवाने में जुटी

जाम की सूचना पाकर एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और सीओ गौतम राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक अभिषेक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *