मुख्य बातें

हरियाणा के IPS सुसाइड केस में SC/ST की धारा बदली: इसमें उम्रकैद तक की सजा; SIT ने गनमैन पर रोहतक में दर्ज FIR का रिकॉर्ड मांगा – Haryana News

हरियाणा के IPS सुसाइड केस में SC/ST की धारा बदली:  इसमें उम्रकैद तक की सजा; SIT ने गनमैन पर रोहतक में दर्ज FIR का रिकॉर्ड मांगा – Haryana News


हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा बदल दी है। SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) की जगह अब धारा 3(2)(V) लगाई गई है, जिसमें उम्र कैद के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। जबकि SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) मे

.

10 अक्टूबर को दिवंगत IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर को पत्र लिखकर कहा था कि सेक्टर 11 थाने में दर्ज FIR नंबर 156 में SC/ST एक्ट की जो धारा लगाई गई है, वह कमजोर है। इसलिए धारा 3(2)(वी) के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि आरोपियों के कॉलम में नाम नहीं लिखे गए। अब परिवार की मांग पर धारा में बदलाव किया गया है।

उधर, पूरन कुमार के केस की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की SIT ने पूरन कुमार के गनमैन सुशील कुमार पर दर्ज FIR का रिकॉर्ड मांग लिया है। SIT जांच करेगी कि आखिर किस आधार पर FIR दर्ज की गई थी। सूत्रों ने बताया कि SIT रिकॉर्ड आने के बाद रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया को भी तलब कर सकती है।

क्या है रोहतक में दर्ज FIR, जिसमें पूरन कुमार का नाम आया…

  • 6 अक्टूबर को गनमैन पर रिश्वत मांगने की FIR: सोमवार (6 अक्टूबर) को रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में पूरन कुमार के साथ रहने वाले उनके गनमैन सुशील कुमार पर केस दर्ज हुआ था। सुशील कुमार यमुनानगर का रहने वाला है। रोहतक के एक शराब कारोबारी ने आरोप लगाया कि पूरन कुमार के कहने पर उनके गनमैन सुशील ने उससे ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांगी। कारोबारी ने इससे जुड़ी ऑडियो क्लिप रोहतक पुलिस को सौंप दी।
  • 7 अक्टूबर को केस में पूरन कुमार का नाम आया: रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया ने कहा था कि 6 अक्टूबर को केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने गनमैन सुशील से पूछताछ की तो उसने पूरन कुमार के नाम पर रिश्वत लेने की बात कही। रोहतक पुलिस ने सुशील को 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस केस में 7 अक्टूबर तक पूरन कुमार को कोई नोटिस वगैरह जारी नहीं किया गया था।
  • SIT हेड ने रिकॉर्ड तलब किया: 11 अक्टूबर को SIT के हेड IG पुष्पेंद्र कुमार ने हरियाणा पुलिस को पत्र लिखकर रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज FIR नंबर 319 की कॉपी और जांच रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के अनुसार, SIT इस बात की भी जांच करेगी कि क्या यह FIR उस जातिगत उत्पीड़न की श्रृंखला का हिस्सा थी, जिसका जिक्र पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में किया था। उनकी पत्नी, अमनीत ने आरोप लगाया था कि हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर के कहने पर ही यह साजिश रची गई थी, ताकि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया जा सके।

शराब कारोबारी की शिकायत में क्या, जानिए….

  • भाऊ गैंग से भी धमकियां मिलीं: शराब कारोबारी प्रवीण बंसल ने रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत देकर कहा था कि मैं शराब ठेकेदार हूं। हिमांशु भाऊ गैंग के कई साथियों ने शराब के ठेकों में हिस्सा डाला हुआ है। मैंने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। मेरी जान को खतरा होने के चलते मुझे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
  • IG साहब को हफ्ता देना पड़ेगा: कारोबारी ने आगे बताया- जून 2025 मेरे नंबर पर लगातार कॉल आ रहे हैं। यह इंसान अपने आप को पुलिस कर्मचारी सुशील बताता है। उसने मुझे कहा कि वह IG साहब वाई पूरन कुमार का करीबी है। अगर तुम सुरक्षित रहना चाहते हो और शराब का कारोबार करना चाहते हो तो IG साहब के यहां हफ्ता देना पड़ेगा, नहीं तो तुम पर दूसरे शराब कारोबारियों से मिलकर मुकदमा दर्ज करा देंगे।
  • मंथली देने पर पूरन कुमार सपोर्ट करेंगे: प्रवीण ने कहा- मैंने 9 जुलाई 2025 को सुशील को अपने ऑफिस बुलाया। मैंने अपने एक साथी जयभगवान को भी यहां बुला लिया। यहां सुशील ने मुझसे ढाई लाख मंथली मांगी और कहा कि IG वाई पूरन कुमार तुम्हारी पूरी सपोर्ट करेंगे। उसने यह भी कहा कि तुम IG साहब से मिलने आ जाओ, उनसे ही फाइनल कर लेना। पहले अमाउंट दे दो, फिर IG साहब से मिलवा देंगे। मेरे पास सुशील कुमार की ऑडियो रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा में IPS के सुसाइड की फोटो सामने आई:सोफे पर पड़ी डेडबॉडी, सिर, नाक, मुंह से खून निकल रहा; SC समाज की महापंचायत आज

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड की एक फोटो सामने आई है। उनकी डेडबॉडी चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित कोठी नंबर 116 के बेसमेंट में बने साउंड प्रूफ कमरे में सोफे पर पड़ी है। उनके सिर, नाक और मुंह से खून निकल रहा है। टी-शर्ट भी खून से सनी है। पूरन कुमार दाहिने हाथ में पिस्टल पकड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *