मुख्य बातें

बोकारो में लोहा व्यवसायी के घर GST रेड: टैक्स चोरी की आशंका पर कार्रवाई, दस्तावेजों की चल रही गहन जांच, हो रही पूछताछ – Bokaro News

बोकारो में लोहा व्यवसायी के घर GST रेड:  टैक्स चोरी की आशंका पर कार्रवाई, दस्तावेजों की चल रही गहन जांच, हो रही पूछताछ – Bokaro News


बोकारो जिले के चास स्थित मानसरोवर ब्लॉक डी में लोहा व्यवसायी प्रदीप तलबलिया के आवास पर जीएसटी टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका के तहत की जा रही है।

.

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई गहन तरीके से की जा रही है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

लोहा व्यवसायी के घर पर सुबह से ही रेड जारी है।

जीएसटी टीम और पुलिस की है संयुक्त कार्रवाई

जीएसटी विभाग के आधा दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारी सात गाड़ियों में मौके पर पहुंचे। छापेमारी में चास थाना की पुलिस भी सहयोग कर रही है। टीम ने परिसर में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी शुरू कर दी है।

जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग और पड़ोसी भी छापेमारी की गतिविधियों को देखकर हैरान हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी संभावित रास्तों पर निगरानी रखी जा रही है।

अपार्टमेंट में मौजूद सुरक्षाबलों के जवान

अपार्टमेंट में मौजूद सुरक्षाबलों के जवान

दस्तावेजों की हो रही गहन जांच

छापेमारी के दौरान व्यवसायी के आवास पर दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए हैं। प्रदीप तलबलिया से पूछताछ जारी है।

उनकी व्यवसायिक गतिविधियों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सूत्रों की माने तो इस छापेमारी में व्यापार से जुड़े किसी भी प्रकार के अनियमित लेन-देन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *