मुख्य बातें

मऊगंज में शिक्षक का आरोप- अपहरण कर 2 लाख लूटे: एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया – Mauganj News

मऊगंज में शिक्षक का आरोप- अपहरण कर 2 लाख लूटे:  एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया – Mauganj News


मऊगंज जिले के एक सरकारी शिक्षक ने एसपी से अपने साथ अपहरण और लूट की शिकायत की है।

.

देवरा निवासी प्राणनाथ साकेत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या हनुमना में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को मेरे घर पर दो लोग आए और खेत में मिट्टी डलवाने को कहा। मैंने मना कर दिया। इसके बावजूद 29 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वही दो लोग फिर पहुंचे। कहा- मेरे खेत में जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही है, उसे देखने चलें। जब मैं मौके पर पहुंचा तो वहां न तो जेसीबी थी और न ही मिट्टी डली हुई थी। वहां उनके साथ कहासुनी हुई, तभी छह और लोग आ गए।

37 लाख रुपए की मांग, जान से मारने की धमकी

उन्होंने धमकाते हुए कहा कि ‘अब तुम्हें 37 लाख रुपए देना होंगे, वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे’। मैंने हाथ जोड़कर अपनी असमर्थता जताई और कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं, सिर्फ बैंक में थोड़े बहुत पैसे हैं। बदमाशों ने मुझे पैसे की व्यवस्था करने और किसी से भी चर्चा नहीं करने की धमकी दी।

परिचित से इलाज के नाम पर 2 लाख रुपए मांगे

इसके बाद बदमाश शिक्षक को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर खटखरी ले गए। रास्ते में शिक्षक ने अपने परिचित व्यापारी राजेंद्र गुप्ता को फोन लगाकर इलाज के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत बताई। व्यापारी पैसे देने को सहमत हो गए, लेकिन शर्त रखी कि पहले हनुमना तहसील में लिखा-पढ़ी करनी होगी।

बदमाश शिक्षक को लेकर हनुमना तहसील पहुंचे, वहां नोटरी स्टांप पेपर पर दस्तावेज तैयार कराए गए। व्यापारी ने शिक्षक को 2 लाख नकद दिए। जैसे ही वे तहसील से बाहर निकले, शाहपुर मोड़ हनुमना पर बदमाशों ने शिक्षक से पूरी राशि 2 लाख रुपए छीन ली और फरार हो गए।

एसपी के पास पहुंचे

डर और जान से मारने की धमकी के कारण शिक्षक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में उन्होंने शाहपुर और हनुमना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंततः पीड़ित शिक्षक बुधवार शाम एसपी दिलीप सोनी के कार्यालय पहुंचे और उन्हें पूरी घटना बताई। एसपी ने शाहपुर थाना प्रभारी अजय खोबरागड़े को जांच करने का आदेश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *