मुख्य बातें

दिवाली से पहले मावा-मिठाई दुकानों पर छापे: धामनोद, धरमपुरी, खलघाट से एक दर्जन सैंपल लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे – Dhar News

दिवाली से पहले मावा-मिठाई दुकानों पर छापे:  धामनोद, धरमपुरी, खलघाट से एक दर्जन सैंपल लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे – Dhar News

धार में दीपोत्सव पर्व से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को धामनोद, धरमपुरी और खलघाट में कई मिठाई दुकानों, रेस्

.

बड़े-छोटे सभी प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक आयुक्त के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों पर खाद्य सामग्री की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने छोटे-बड़े सभी प्रतिष्ठानों से बिना किसी भेदभाव के सैंपल एकत्र किए हैं।

इन दुकानों से लिए गए सैंपल जिला अधिकारी सचिन लोंगरिया ने बताया कि टीम ने इन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए…

  • अमन स्वीट एवं रेस्टोरेंट (धामनोद): पैक मिठाई, मलाई बर्फी
  • नटराज स्वीट्स (धामनोद): मावा, पेड़ा
  • अग्रवाल फूड्स एवं स्नेक्स (धामनोद): गुलाब जामुन मिक्स, मैदा
  • राजस्थान स्वीट्स एवं नमकीन (धरमपुरी): मलाई बर्फी, रसगुल्ला
  • महावीर रेस्टोरेंट (खलघाट): मावा
  • गोकुल स्वीट्स (धामनोद): मावा
  • नैवेद्यम स्वीट्स (धामनोद): मावा, मावा बर्फी
  • जैन कोल्ड ड्रिंक (धर्मपुरी): मावा
  • मां नर्मदा रेस्टोरेंट (खलघाट): मावा
  • महेश्वरी स्वीट्स एवं नमकीन (धामनोद): मावा, मलाई बर्फी
  • मिलन श्री स्वीट्स (धामनोद): मावा

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सभी नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया ने बताया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर, आरजी माऊटा और सुभाष खेडकर भी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *