मुख्य बातें

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा दो साल का बच्चा: राजस्थान से परिवार के साथ बागेश्वर धाम आया था, बचाने में दादी के हाथ भी झुलसे – Chhatarpur (MP) News

खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा दो साल का बच्चा:  राजस्थान से परिवार के साथ बागेश्वर धाम आया था, बचाने में दादी के हाथ भी झुलसे – Chhatarpur (MP) News


पोते और दादी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां बच्चे की हालत नाजुक है।

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां समोसे की दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से दो वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में दादी के हाथ भी जल गए। दोनों को जिला अस्पताल

.

बैलों के धक्के से दादी की गोद से फिसला जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ (अजमेर, राजस्थान) निवासी हरिओम वैष्णव अपने दो साल के बेटे राघव और मां सरिता के साथ बागेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। सोमवार शाम वे धाम परिसर में एक हाथ ठेला समोसे की दुकान पर पहुंचे थे।

इसी दौरान पास में खड़े दो बैल आपस में लड़ने लगे। उनके भिड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उसी समय बैलों के धक्के से दादी की गोद में बैठा राघव फिसलकर खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा।

अस्पताल में पिता के साथ दो साल का मासूम।

पोते को बचाने में दादी भी झुलसीं राघव को गिरता देख दादी सरिता ने तुरंत उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन खौलते तेल के कारण उनके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और धाम के सेवादारों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

पोते को बचाने के दौरान दादी के हाथ भी गर्म तेल से झुलस गए।

पोते को बचाने के दौरान दादी के हाथ भी गर्म तेल से झुलस गए।

डॉक्टर बोले- बच्चे की हालत नाजुक जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में तैनात डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है, उसका इलाज चल रहा है।हालांकि, वृद्ध महिला सरिता ने अपने हाथों का इलाज कराने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बैलों के आपसी झगड़े के दौरान धक्का लगने से बच्चा कढ़ाई में गिर गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *