उत्तर-पश्चिम रेलवे ने परिचालन कारणों से जोधपुर मंडल से जुड़ी कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। 20 से 22 मई तक की अवधि में जहां 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 2 आंशिक रद्द और 1-1 ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगुलेट रहेंगी। जोधपुर के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- भगत की कोठी-लूनी रेलखंड पर भगत की कोठी-बासनी-सालावास स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 3 दिनों तक आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द आंशिक रद्द ट्रेनें रानीखेत का रहेगा मार्ग परिवर्तन रेगुलेट होगी ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन कल चलेगी जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सोमवार को जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मावकाश के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष रेलसेवा एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया- ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल 18 मई को सुबह 9:30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन राईका बाग, मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिंवरी, ओसियां, मारवाड़ लोहावट तथा फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करते हुए दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया- वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल सोमवार दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर इन स्टेशनों पर ठहराव करती हुई शाम 5:30 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में 10 कोच होंगे रेलवे के अनुसार- इस स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 जनरल तथा दो गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे यात्रियों को आसानी से यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
Source link
