हिमाचल प्रदेश में शिमला की रामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना झाखड़ी की टीम और ड्रग इंस्पेक्टर विघा सेन नेगी ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने ज्यूरी में कुरियर से मंगवाई गई अवैध दवा जब्त की।
.
पुलिस ने 40 पत्तों में कुल 400 अवैध कैप्सूल बरामद किए। आरोपी शुभम सुनैल ने इन्हें महाराष्ट्र से कुरियर के जरिए मंगवाया था। डिलीवरी के समय वह दवाओं का कोई प्रिस्क्रिप्शन पेश नहीं कर सका। पुलिस ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी नरेश शर्मा ने कुरियर एजेंसियों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने एजेंसियों से ऐसी जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया है। इस कार्रवाई में ANTF शिमला की टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
