धनबाद स्थित टुंडी थाना क्षेत्र के कमलपुर जंगल के पास बुधवार को एक बस और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पू
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों को हल्की और गंभीर चोटें आईं, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
इस दुर्घटना के कारण गोविंदपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीडीओ विशाल कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोविंदपुर-गिरिडीह मार्ग पर हुई इस टक्कर में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क से दोनों वाहनों को हटाने का काम जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके।
