केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मंच पर भाषण देते हुए।
अलवर सांसद खेल उत्सव में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-राजनीति तो आपस में कई बार विकास को रोकने का काम करती है।मंत्री ने कहा मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छे पीटीआई होते हैं। कई लोगों को मेरी ये बात हजम नहीं होगी। मैं
.
भूपेंद्र यादव ने कहा- जिंदगी में खेल एक ऐसी चीज़ है जो हमें निराश नहीं होने देती, क्योंकि जब हम एक मैच हारते हैं तो अगले मैच की तैयारी में फिर से जुड़ जाते हैं। इसलिए पॉज़िटिविटी का नाम खेल है। खेल एक कल्चर भी है। खेल में किसी की जाति नहीं पूछते, कौन ऊँचा है कौन नीचा है यह नहीं पूछा जाता। खेल में कोई भी किसी को हरा सकता है।
100 मीटर दौड़ के लिए बालिकाएं तैयार।

वॉली बॉल की बालिकाओं के साथ मंत्री ग्रुप फोटो खिचवाते हुए।
लगान’ मूवी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा – पहले अंग्रेजों के खेल स्टेडियम होते थे, लेकिन 1911 में एक रियल मैच हुआ जिसमें अंग्रेज जूतों में खेले और हमारे लोग नंगे पैर खेले। उस मैच में हमारी टीम जीती और पहली बार यह कहा गया कि हम किसी को भी हरा सकते हैं। खेल में हराने से वो जज़्बा पैदा हुआ।
उन्होंने कहा — देश जब उपलब्धि करता है तो केवल खेल में नहीं करता, साहित्य में, विज्ञान में हर चीज़ में करता है। पर उसका वातावरण बनाना पड़ता है। राजनीति तो आपस में कई बार विकास को रोकने का काम करती है। लेकिन जब खेल और प्रयोग शालाए आगे आती हैं तो उससे देश का भविष्य बनता है। माननीय प्रधानमंत्री का यह आवाहन देश को गढ़ने का आह्वान है।
मंत्री बोले -मैं तारीफ़ करना चाहूंगा, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छे पीटीआई होते हैं। कई लोगों को मेरी ये बात हजम नहीं होगी। मैं समझता था कि पीटीआई करते क्या हैं, लेकिन खेल उत्सव में मैंने पहली बार देखा है कि स्कूल टीम लाते हैं। सरकारी और प्राइवेट स्कूल की दीवार अगर कोई तोड़ सकता है तो वो खेल का मैदान तोड़ सकता है।
उन्होंने कहा — इस बार 8 फरवरी को इंटरनेशनल टाइगर मैराथन करने जा रहे हैं और इस बार सुबह मैराथन होगी तथा दिन में हम एक लिटरेरी फेस्टिवल भी करेंगे ताकि दोनों चीज़ें साथ-साथ हो सकें और उसी दिन एक एजुकेशन फेयर भी करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री संजय शर्मा और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने ताली बजाकर 100 मीटर रेस करवाई। वॉलीबॉल ग्राउंड में बच्चों से मुलाकात की और फिर दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
