मुख्य बातें

कपूरथला में फर्जी दस्तावेजों से जमानत, 4 पर FIR: जेल में बंद आरोपी के भाई ने रची साजिश; 25 हजार में जुटाए जमानती – Kapurthala News

कपूरथला में फर्जी दस्तावेजों से जमानत, 4 पर FIR:  जेल में बंद आरोपी के भाई ने रची साजिश; 25 हजार में जुटाए जमानती – Kapurthala News

कपूरथला में फर्जी पहचान पत्र (ID) और अन्य दस्तावेजों के आधार पर जमानत करवाने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त सेशन जज गुरमीत टिवाना के आदेश पर थाना सदर पुलिस ने की है। मामला एनडीपीएस एक्ट के एक आर

.

चौकी साइंस सिटी के एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त सेशन जज गुरमीत टिवाना ने इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। शिकायतकर्ता साहिब बचन, निवासी बाबा दीप सिंह नगर, पटियाला ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई 2024 को उसके खिलाफ थाना ढिलवां में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। उसकी जमानत अतिरिक्त सेशन जज गुरमीत टिवाना की अदालत ने मंजूर की थी।

साहिब बचन के भाई रविंदर बचन ने जमानतदारों का इंतजाम किया था। इसमें जरनैल सिंह, पंच गुरविंदर सिंह और हरबंस सिंह, सभी निवासी भेडपूरा, पटियाला ने जमानत दी, जिसके बाद साहिब बचन जेल से बाहर आ गया। बाद में, वह किसी घरेलू मजबूरी के कारण कोर्ट में गैर-हाजिर रहा।

कोर्ट ने उसके जमानतदारों के दस्तावेजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए। इस पर कोर्ट ने जमानत देने वालों को तलब किया, जिसके बाद साहिब बचन कोर्ट में पेश हुआ और अपना बयान दर्ज करवाया।

कोर्ट से बाहर आकर साहिब बचन ने अपने भाई रविंदर बचन से पूछताछ की। रविंदर ने बताया कि उसने पटियाला की कचहरी में सन्नी नामक एक व्यक्ति से संपर्क किया था। सन्नी ने 25 हजार रुपए में तीनों फर्जी जमानतदारों का बंदोबस्त करवाया था, जिन्होंने अदालत में उसकी फर्जी जमानत दी।

एएसआई जगदीश कुमार ने बताया कि जज साहिबान के आदेश पर तीनों फर्जी जमानतदारों और पटियाला कचहरी के दलाल सतपाल सिंह उर्फ सन्नी, निवासी दशमेश नगर, मुक्तसर साहिब के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *