गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवकों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। हादसा गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….
Source link
