मुख्य बातें

हॉस्पिटल के पास से शराब ठेका हटाने की मांग: कोटा में 40 डिग्री तापमान में टेंट लगाकर सड़क पर धरने पर बैठे, बोले, दुकान शिफ्ट नहीं होने तक डटे रहेंगे – Kota News

हॉस्पिटल के पास से शराब ठेका हटाने की मांग:  कोटा में 40 डिग्री तापमान में टेंट लगाकर सड़क पर धरने पर बैठे, बोले, दुकान शिफ्ट नहीं होने तक डटे रहेंगे – Kota News

कोटा में निजी हॉस्पिटल के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग आंदोलन पर उतरे है। बालाजी नगर विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र वासी किताब सर्किल के पास भीषण गर्मी व 40 डिग्री तापमान के बीच क्षेत्र के लोग सड़क किनारे टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए है। लोगों का कहना है कि जबतक शराब की दुकान दूसरी जगह शिफ्ट नहीं होगी। तब तक धरना जारी रहेगा। शराब ठेकेदार ने नियम विरुद्ध ये दुकान लगाई है। विभाग के अधिकारी भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। सुबह साढ़े 9 बजे से धरना जारी है। धरने में महिलाए भी शामिल रही। भाजपा गणेश नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र नागर ने कहा कि शराब ठेकेदार ने तीसरी बार दुकान शिफ्ट की है। इससे पहले भी इसी रोड पर 50 मीटर पहले यह दुकान लगाई थी। तब भी विरोध कर वहां से दुकान को हटाया था। अभी 10 दिन पहले ही जिस जगह दुकान लगाई है यहां पास में बच्चों का हॉस्पिटल है, मंदिर है, कोचिंग संस्थान है, जहां बच्चे पढ़ने आते हैं। नियमानुसार हॉस्पिटल, कोचिंग, मंदिर के आसपास शराब की दुकान नहीं लगाई जा सकती। दुकान पर दिन रात शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण स्टूडेंट. क्षेत्र की महिलाएं डरी व सहमी हुई है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन एवं आबकारी विभाग को कई बार शिकायत की। क्षेत्र के विधायक, शिक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और कलेक्टर से भी मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी। हमारी मांग है कि रंगबाड़ी चौराहे से किताब सर्किल तक इस दुकान को नहीं लगने देंगे। हमने आबकारी आयुक्त, उदयपुर को शिकायत भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने एवं शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है। क्योंकि यह केवल एक क्षेत्र की समस्या नहीं बल्कि सामाजिक एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *