मुख्य बातें

फरीदकोट में 10 लाख रंगदारी मांगने पर बदमाश गिरफ्तार: इमिग्रेशन सेंटर संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी,पहले से हैं 3 केस – Faridkot News

फरीदकोट में 10 लाख रंगदारी मांगने पर बदमाश गिरफ्तार:  इमिग्रेशन सेंटर संचालक को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी,पहले से हैं 3 केस – Faridkot News


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने इमिग्रेशन सेंटर के संचालक से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदकोट के ही गांव पक्का निवासी मनदीप सिंह के के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

.

पुलिस के अनुसार यह मामला 30 अक्टूबर का है। उस दिन इमिग्रेशन का कार्य करने वाले व्यक्ति से वाट्सएप के माध्यम से 10 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। रकम न देने की सूरत में परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। शिकायत मिलते ही एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन टीम का गठन किया।

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) योगेश्वर सिंह के निगरानी में डीएसपी अवतार सिंह, डीएसपी तरलोचन सिंह और थाना सिटी व सीआईए स्टाफ की टीमों ने जांच का कार्य शुरू किया। पुलिस ने टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी को फरीदकोट के कम्मेआना चौक के पास से काबू किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जानकारी देते पुलिस अधिकारी

किसी अन्य के मोबाइल का ओटीपी लेकर चलाया था व्हाट्सएप-एसपी

एसपी (इन्वेस्टिगेशन) योगेश्वर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर का ओटीपी लेकर व्हाट्सऐप चलाया और उसी के माध्यम से रंगदारी मांगी थी। उसने इमिग्रेशन दफ्तरों के बोर्डों पर लगे नंबरों से भी जानकारी जुटाई थी।

उन्होंने बताया कि police रिकार्ड में मनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी रंगदारी मांगने और नशा तस्करी से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। अब उसे अदालत से रिमांड पर लेकर उससे जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *