लुधियाना में एक नाबालिग से उसी की कालोनी में रहने वाले युवक ने शादी का झासा देकर रेप किया। नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी से मना कर दिया। नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन आरोपी उससे शादी अब नहीं कर रहा। थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 6 Pocso Act 2012, 65(1), 64(2)(M) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता गुरसिमरन (काल्पिनक) ने कहा कि उसकी मां हरमन कौर (काल्पनिक नाम) की शादी जीवनजोत सिंह धालीवाल से होने की बात चल रही थी। पीड़िता और उसका परिवार पिछले एक साल से बीआरआरएस इलाके की सोसायटी में रह रहे थे। जून 2025 को आरोपी ने बनाए संबंध पीड़िता के अनुसार, जीवनजोत सिंह के छोटे भाई, गगनजोत सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। जून 2025 में रात करीब 10:30 बजे गगनजोत सिंह उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई और उसने 4 मई 2026 को एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी शादी से मुकर गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गगनजोत सिंह के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Source link
