मुख्य बातें

अमेठी में कर्मचारियों का प्रदर्शन: जुलूस निकालकर विरोध किया, पुरानी पेंशन बहाली की मांग – Amethi District News

अमेठी में कर्मचारियों का प्रदर्शन:  जुलूस निकालकर विरोध किया, पुरानी पेंशन बहाली की मांग – Amethi District News


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश चतुर्थ कर्मचारी संघ के बैनर तले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निजीकरण को तत्काल बंद करना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाना और मृतक आश्रित परिवारों को नौकरी देना शामिल है।

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जिला संयोजक कामता प्रसाद और सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। राम अंजोर प्रजापति ने कहा कि निजीकरण लागू होने, भर्ती पर रोक और मृतक आश्रितों को नौकरी न मिलने के कारण वे विरोध कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 9 दिसंबर को दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *