मुख्य बातें

बेगूसराय में बदमाशों ने घर में घुस कर की चोरी: बेटी की शादी के लिए रखा जेवर-कैश लेकर भागे, 5 लाख का सामान गायब – Begusarai News

बेगूसराय में बदमाशों ने घर में घुस कर की चोरी:  बेटी की शादी के लिए रखा जेवर-कैश लेकर भागे, 5 लाख का सामान गायब – Begusarai News

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।

बेगूसराय में चोरों ने एक घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखे गए ज्वेलरी और कैश सहित पांच लाख से अधिक का सामान गायब कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव स्थित वार्ड नंबर-6 की है।

.

बदमाशों ने मनोज सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद ट्रंक में रखा जेवर, कीमती कपड़ा और नगद लेकर फरार हो गए।

पीड़ित मनोज सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि हम लोग ऊपर के कमरे में सोए हुए थे‌। बदमाश नीचे वाले कमरे में कुंडी खोलकर प्रवेश कर गए। इसके बाद सोना का ढाई भर (28 ग्राम से अधिक) व 10 भर चांदी का जेवर, कपड़ा और 50 हजार रुपया ले लिया। नवंबर में बेटी की शादी होनी है, इसी के लिए तैयारी कर रहे थे।

सामान बिखरा देखकर हल्ला मचाया

हम लोग को चोरी का कुछ पता नहीं चला। सुबह में जब छोटी बेटी नीचे आई तो कमरे का गेट खुला और सब सामान बिखरा देखकर हल्ला मचाया। घर में अन्य सामान बिखरा पड़ा हुआ है। बेटी को देने के लिए टीका, बाली, झुमका, मंगलसूत्र, नथ और कपड़ा सहित सब कुछ जमा करके रखे थे।

फिलहाल बेटी के शादी की तैयारी के बीच चोरी से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित के भाई डॉ. धर्मवीर ने बताया कि चोर घर के पीछे से आंगन में प्रवेश कर सीढ़ी से ऊपर मंजिल पर पहुंचा तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि उसका भाई मनोज सिंह बाहर रहकर मजदूरी करता है।

भगवानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन किया जा रहा है। सूचना संकलन और अनुसंधान चल रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *