बहादुरगढ़ में सीएम नायब सैनी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता।
झज्जर जिले से विकास कार्यों और जनता की समस्याओं को लेकर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, जिला परिषद चेयरमैन कप्
.
जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी
बैठक का मुख्य विषय जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश से उत्पन्न समस्याएं थी। जलभराव, सड़कें जर्जर होने और सीवरेज व्यवस्था जैसी समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर और गांव दोनों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। कई स्थानों पर ड्रेन टूटने और ओवरफ्लो होने से पानी की निकासी रुक गई है।
जिससे लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों को सबसे अधिक नुकसान
जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने बताया कि इस बार किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खड़ी फसलें पानी में डूबकर खराब हो गई हैं, जिससे कृषि क्षेत्र को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सके।
ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग
मुख्यमंत्री ने किसानों की फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किए जाने की जानकारी दी। पहले इस पोर्टल पर केवल जिला स्तर पर ही पंजीकरण संभव था, लेकिन अब इसमें गांव स्तर का विकल्प भी जोड़ दिया गया है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वे प्रभावित किसानों का पंजीकरण कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।
चारों क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना और बहादुरगढ़ विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने बताया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया। इसमें सड़कें, जलभराव और बारिश से फसलों के नुकसान जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल थी।
बारिश के बाद सड़कें होगी ठीक
सीएम ने जिले से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि झज्जर जिले को विकास की दृष्टि से पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। बरसात के बाद सड़क सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे और लंबित टेंडरों पर भी तेजी से काम शुरू किया जाएगा। बैठक से जिलेवासियों को उम्मीद है कि विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और किसानों के नुकसान की भरपाई जल्द की जाएगी।
