मुख्य बातें

हरियाणा की सड़कों पर 474 ब्लैक स्पॉट: DGP का केंद्र, राज्य को लेटर; बोले- 251 में सुधार की जरूरत, 4000 मौतों पर जता चुके दुख – Haryana News

हरियाणा की सड़कों पर 474 ब्लैक स्पॉट:  DGP का केंद्र, राज्य को लेटर; बोले- 251 में सुधार की जरूरत, 4000 मौतों पर जता चुके दुख – Haryana News

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (FGP) ने केंद्र और राज्य सरकार को एक लेटर लिखा है, इस लेटर में उन्होंने सड़क हादसों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने राज्यभर में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटनाग्रस्त स्थल) के शीघ्र सुधार की मांग की है। डीजीपी ने लेटर सड़

.

डीजीपी ने लेटर में लिखा है कि हरियाणा पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किए गए विश्लेषण में राज्यभर में कई ऐसे ब्लैक स्पॉट्स की पहचान हुई है जहां कम समय में पांच या अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमे सुधार की जरूरत है। डीजीपी ओपी सिंह इस साल सड़क दुर्घटनाओं में हुई चार हजार मौतों पर दुख जता चुके हैं।

251 ब्लैक स्पॉट्स में काम पेंडिंग

डीजीपी ने लेटर में लिखा है कि साल 2019-20 से 2023-24 के बीच कुल 474 ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित किए गए, जिनमें से अब तक 223 स्थलों का सुधार कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 251 ब्लैक स्पॉट्स पर कार्य लंबित है।उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर सड़क सुधार, साइनेज लगाना, सर्विस रोड निर्माण, गति नियंत्रक उपाय और लाइट व्यवस्था में सुधार जैसी इंजीनियरिंग पहलों में देरी के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे अनावश्यक रूप से जनहानि हो रही है।

एजेंसियों को निर्देश जारी करने का अनुरोध

डीजीपी ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) विभाग, हरियाणा अपने अधीन कार्यरत प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटिंग यूनिट्स और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें ताकि सभी लंबित ब्लैक स्पॉट्स का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर समयबद्ध इंजीनियरिंग सुधार न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ाएंगे बल्कि राज्य में सड़क मृत्यु दर को भी उल्लेखनीय रूप से घटाएंगे।

183 ब्लैक स्पॉट्स पर चल रहा काम

राज्य सरकार द्वारा सड़क हादसे के पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रुपए तक के कैशलेस और निःशुल्क उपचार की योजना लागू की गई है, जिससे दुर्घटना के तुरंत बाद घायल व्यक्तियों को समय पर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जा सके। वर्ष 2020 से 2025 की अवधि में हरियाणा में कुल 413 ब्लैक स्पॉट्स विभिन्न वर्षों में चिन्हित किए गए हैं।

इनमें से लगभग 183 ब्लैक स्पॉट्स लंबित हैं, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य जारी है। प्रदेश में लंबित ब्लैक स्पॉट्स क्रमशः फरीदाबाद (28), गुरुग्राम (25), सोनीपत (21), पलवल (20), करनाल (20) और पानीपत (15) जिलों में स्थित है जहाँ पर सुधार कार्य जारी है।

प्रत्येक जीवन अनमोल है

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, हरियाणा पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस, प्रशासन और अभियंत्रण विभागों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। हर जीवन अनमोल है, और हमारा लक्ष्य हर सड़क को सुरक्षित बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस की पहल “प्रिवेंटिव पुलिसिंग” की दिशा में एक और ठोस कदम है, जिसमें डेटा विश्लेषण, इंटर-डिपार्टमेंटल कोआर्डिनेशन और तकनीकी सुधार के माध्यम से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *