मुख्य बातें

शिमला में सेना के रिटायर्ड जवान की मौत: शरीर पर मिले चोट के निशान; खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा, हत्या की आशंका – Shimla News

शिमला में सेना के रिटायर्ड जवान की मौत:  शरीर पर मिले चोट के निशान; खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा, हत्या की आशंका – Shimla News


शिमला। सदर थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी ने आशंका जताई है कि उसके पति की हत्या की गई है। उसकी शिकायत पर पुलिस न

.

12 नवंबर की रात हुई घटना

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 नवंबर की रात की है। मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्व सैनिक थे और जाखू स्थित सनी ओक अपार्टमेंट में अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ रहते थे। कृष्णा देवी ने बताया कि उनके पति शराब के आदी थे और हाल ही में रीहैब सेंटर व आईजीएमसी के मनोचिकित्सा विभाग में इलाज करा रहे थे।

AI से जनरेट किया गया एक प्रतीकात्मक फोटो।

खून से लथपथ हालत में घर लौटे थे संदीप

पत्नी के अनुसार, 12 नवंबर की रात संदीप कुमार नशे की हालत में घर लौटे। उनके नाक से खून बह रहा था और पैंट व हाथों पर भी खून के निशान थे। उनकी हालत बिगड़ने पर कृष्णा देवी ने रीहैब सेंटर को सूचना दी, जिसके बाद सेंटर का स्टाफ तड़के करीब 5 बजे उन्हें अपने साथ ले गया।

अस्पताल में हुई मौत

उसी दिन बाद में कृष्णा देवी को सूचना मिली कि संदीप कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें टेंज़िन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को आईजीएमसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दोबारा उनकी मृत्यु की पुष्टि की।

शरीर पर चोटों के निशान, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

आईजीएमसी मोर्चरी में शव के प्राथमिक निरीक्षण के दौरान शरीर पर कई चोटों, खरोंचों और नीले निशानों के निशान पाए गए। कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि घर लौटने से पहले किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनके पति पर हमला किया था, जिससे उनकी मौत हुई हो सकती है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी

परिजनों की शिकायत पर सदर थाना शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसएचओ इंस्पेक्टर धरम सेन मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मृतक के आने-जाने के रास्ते की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *