मुख्य बातें

अबोहर में युवक की 1 लाख की लॉटरी निकली: 7 रुपए में खरीदा टिकट, मिठाई लेकर इनाम लेने पहुंचा विजेता – Abohar News

अबोहर में युवक की 1 लाख की लॉटरी निकली:  7 रुपए में खरीदा टिकट, मिठाई लेकर इनाम लेने पहुंचा विजेता – Abohar News


विजेता का कैश प्राइज देते लॉटरी सेंटर संचालक।

अबोहर के निकटवर्ती गांव डंगरखेड़ा निवासी चंद्रभान ने नागालैंड स्टेट लॉटरी में 1 लाख रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने यह लॉटरी टिकट अबोहर के मनोकामना लॉटरी सेंटर से खरीदा था। लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने आज विजेता चंद्रभान को नकद राशि प्रदान की।

.

चंद्रभान ने कल शाम मनोकामना लॉटरी सेंटर से 7 रुपए वाला लॉटरी के 10 टिकट खरीदे थे। आज इनाम की घोषणा होने पर उन्हें इन्हीं टिकटों में से 1 लाख रुपए का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

मिठाई लेकर लॉटरी का इनाम लेने पहुंचा विजेता चंद्रभान।

पहले भी कई लोगों के निकले इनाम

मनोकामना लॉटरी सेंटर के संचालक राघव नागपाल ने बताया कि उनकी दुकान से पहले भी नागालैंड स्टेट और राजश्री लॉटरी के लाखों रुपए के इनाम निकले हैं। नागपाल ने बताया कि अगला बंपर 22 तारीख को खुलेगा, जिसका पहला इनाम 3 करोड़ रुपए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *