फॉग शुरू होते ही BSF ने सीमा निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई।
पंजाब में भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर धुंध का मौसम शुरू होते ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सुरक्षा और निगरानी को और कड़ा कर दिया है। सर्दियों में विजिबिलिटी कम होने का फायदा उठाकर पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते हैं, ऐ
.
BSF पंजाब फ्रंटियर के आईजी अतुल फूलजले ने बताया कि धुंध बढ़ने के साथ ड्रोन मूवमेंट में इजाफा होने की आशंका रहती है। इस चुनौती को देखते हुए BSF ने सीमा क्षेत्रों में चौबीसों घंटे सघन निगरानी, उन्नत तकनीकी उपकरणों, नाइट विजन संसाधनों और क्विक रिएक्शन टीमों (QRT) की तैनाती की है।
आईजी अतुल फूलजले के अनुसार, BSF ने इस साल अब तक 255 पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि फॉग सीजन में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और ड्रोन की किसी भी हरकत पर तत्काल कार्रवाई के लिए सभी यूनिटों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
BSF पंजाब फ्रंटियर के आईजी अतुल फूलजले टीम के साथ
जवानों को विशेष ड्रोन-रोधी प्रशिक्षण
धुंध के मौसम में विजिबिलिटी कम होने से घुसपैठ के प्रयास बढ़ जाते हैं, लेकिन BSF ने अपनी चौकसी दोगुनी कर दी है। सीमावर्ती चौकियों पर जवानों को विशेष ड्रोन-रोधी अभ्यासों से तैयार किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना BSF तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
आईजी फूलजले ने कहा कि यह सख्त तैयारी यह सुनिश्चित करती है कि पड़ोसी देश की ओर से ड्रोन के माध्यम से हथियार या नशीले पदार्थों की सप्लाई किसी भी कीमत पर सफल नहीं हो पाएगी। फॉग सीजन में BSF की सतर्कता और तकनीकी तैयारियों से सीमा सुरक्षा और प्रभावी ढंग से मजबूत हुई है।
