मुख्य बातें

बरेली में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: सरसों के खेत में उतरा, जिले के अफसर और सेना की टीम पहुंची – Bareilly News

बरेली में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:  सरसों के खेत में उतरा, जिले के अफसर और सेना की टीम पहुंची – Bareilly News

बरेली में सोमवार शाम इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मीरगंज इलाके में सरसों के खेत में एयरफोर्स के एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) को टेक्निकल स्नैग की वजह से गोरा लोकनाथपुर गांव के पास खेतों में सुरक्षित रूप से उतार दिया गया

.

टेक्निकल स्नैग के बाद एयरक्रू की त्वरित कार्रवाई IAF की ओर से जारी प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी महसूस होते ही एयरक्रू ने तुरंत निर्णय लेते हुए सुरक्षित प्रिकॉशनरी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर को बिना किसी नुकसान के जमीन पर उतार लिया गया। एयरक्रू की तत्परता से किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई।

कोई नुकसान या चोट नहीं, सेना की रिकवरी टीम रवाना वायुसेना ने बताया कि हेलीकॉप्टर के पायलट सहित सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। जमीन पर भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई। वायुसेना की रिकवरी टीम बरेली एयरबेस से मौके के लिए रवाना कर दी गई है, जो हेलीकॉप्टर की टेक्निकल जांच और आगे की प्रक्रिया देखेगी।

गांव में उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन सक्रिय हेलीकॉप्टर को खेतों में उतरता देख गांव के सैकड़ों लोग कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम मीरगंज, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा और सेना की तकनीकी टीम को काम करने के लिए जगह उपलब्ध कराई।

अधिकारियों ने की जांच की शुरुआत स्थानीय पुलिस ने हेलीकॉप्टर के पास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे भीड़ न लगाएं और सेना की रिकवरी प्रक्रिया में बाधा न डालें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *