मुख्य बातें

जयराम का कटाक्ष-हिमाचल में कांग्रेस को ‘ऑल्टो’ में फिट करेंगे: मुख्यमंत्री की पसंदीदा गाड़ी बताई; बोले- बिहार में ‘बोलेरो में कांग्रेस विधायक दल एडजस्ट किया – Shimla News

जयराम का कटाक्ष-हिमाचल में कांग्रेस को ‘ऑल्टो’ में फिट करेंगे:  मुख्यमंत्री की पसंदीदा गाड़ी बताई; बोले- बिहार में ‘बोलेरो में कांग्रेस विधायक दल एडजस्ट किया – Shimla News


हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर।

हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बहाने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तंज कसा है। जयराम ने कहा- बिहार में कांग्रेस पार्टी ‘बोलेरो’ गाड़ी में फिट हो गई। अब हिमाचल में कोशिश करेंगे कि कांग्रेस विधायक दल ‘ऑल्टो

.

इस बयान के बहाने जयराम ने इशारा किया कि हिमाचल में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर सिमट जाएगी, जबकि बिहार में कांग्रेस 6 सीटें जीत पाई है।

जयराम ठाकुर- यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रिय गाड़ी ऑल्टो है। इसलिए, कोशिश करेंगे कि कांग्रेस का पूरा विधायक दल ऑल्टो गाड़ी में आ जाए।

सीएम सुखविंदर सुक्खू अपनी ऑल्टो गाड़ी खुद चलाते हुए। (फाइल फोटो)

जयराम का कांग्रेस की स्थिति पर व्यंग्य

जयराम ने यह बयान देकर न सिर्फ कांग्रेस की स्थिति पर व्यंग्य किया, बल्कि हिमाचल की राजनीति में चल रहे सत्ता-समीकरणों और विपक्ष की रणनीति पर भी एक बड़ा संकेत दिया है, क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस भी एक साल से अधिक समय से संगठन तक नहीं बना पाई। पार्टी नेताओं में असंतोष है।

पहले भी पार्टी के छह विधायक राज्यसभा चुनाव में बगावत कर चुके हैं। इसके बाद सरकार पर भी संकट आ गया था। हालांकि, तब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और हाईकमान ने स्थिति को संभाल लिया। इससे सरकार बच गई थी।

डेढ़ साल बाद शुरू हो जाएगी चुनावी तैयारियां

जयराम के इस बयान के मायनों को समझने के लिए हिमाचल के मौजूदा राजनीतिक वातावरण और भाजपा-कांग्रेस की अंदरूनी हालात का विश्लेषण जरूरी है, क्योंकि प्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। यानी डेढ़ साल बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएगी।

जयराम ठाकुर ने इशारा किया कि कांग्रेस का हश्र बिहार में हुआ है, वहीं हिमाचल में भी होने वाला है। सत्तारूढ़ दल के लिए यह राजनीतिक चेतावनी माना जा रहा है।

बीजेपी की आंतरिक लड़ाई भी खुलकर सामने आ चुकी

बेशक, जयराम ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर तंज कसा है। मगर बीजेपी खुद भी बिखरी नजर आ रही है। बीते दिनों बीजेपी की आंतरिक लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है। हमीरपुर में एक कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने एक जनसभा में किसी का नाम लिए बगैर सांसद अनुराग ठाकुर और कंगना रनोट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा- बीजेपी में मुख्यमंत्री चेहरा पार्टी हाईकमान तय करता है, नेता नहीं।

हिमाचल भाजपा की आंतरिक कलह भी कई बार खुलकर सामने आ चुकी। (फाइल फोटो)

हिमाचल भाजपा की आंतरिक कलह भी कई बार खुलकर सामने आ चुकी। (फाइल फोटो)

दरअसल, मंडी में अनुराग समर्थकों ने नारे लगाए थे कि हिमाचल का मुख्यमंत्री कैसा हो, अनुराग ठाकुर जैसा हो। इसी तरह, कंगना ने भी मीडिया के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताई थी। कंगना ने कहा था कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह पूरा करने में सक्षम है। दोनों सांसदों के इस बयान के बाद जयराम ठाकुर ने पलटवार किया था। इससे हिमाचल भाजपा के भी कई गुटों में बंटे होने ही चर्चाएं खूब गरम है।

सीएम सुक्खू कई बार बोल चुके- 5 गुटों में बंटी भाजपा

सीएम सुक्खू तो अनेकों बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि बीजेपी जयराम गुट, नड्डा गुट, बिंदल गुट, अनुराग गुट और कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं के पांच गुटों में बंटी हुई है। बीजेपी की इस आंतरिक लड़ाई की वजह से जन हित के मुद्दों को लेकर पार्टी की जैसी आक्रामकता होनी चाहिए थी, वह दो-ढाई साल से नजर नहीं आ रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *