मुख्य बातें

माउंटआबू के टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों ने धूमकेतु का अध्ययन किया: आसपास गैस और धूल का घेरा दिखा, सूरज के पास से होता हुआ सौर मंडल से दूर जा रहा – Udaipur News

माउंटआबू के टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों ने धूमकेतु का अध्ययन किया:  आसपास गैस और धूल का घेरा दिखा, सूरज के पास से होता हुआ सौर मंडल से दूर जा रहा – Udaipur News


फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) ने माउंट आबू स्थित 1.2 मीटर टेलिस्कोप से इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS का अध्ययन किया है। इससे वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलेगी कि सौर मंडल से बाहर का पदार्थ किन परिस्थितियों में बना। ऐसे इंटरस्टेलर आगंतुक कैसे व्यवह

.

PRL के वैज्ञानिकों ने यह धूमकेतु हाल ही में सूर्य के निकटतम बिंदु (पेरिहीलियन) को पार कर भीतर के सौर मंडल से दूर जा रहा है। पीआरएल टीम ने 12 से 15 नवंबर 2025 के बीच इसके इमेजिंग और स्पेक्ट्रोस्कोपी, दोनों मोड में अध्ययन किए।

माउंट आबू के टेलिस्कोप से दिखा धूमकेतु। इसके आसपास गैस और धूल का घेरा दिखा।

फॉल्स-कलर इमेज में दिखा लगभग गोल ‘कोमा’

टेलिस्कोप से प्राप्त फॉल्स-कलर छवियों में धूमकेतु के चारों तरफ फैला हुआ लगभग गोल कोमा स्पष्ट दिखाई देता है। कोमा वह चमकीला गैसीय व धूल का आवरण है, जो धूमकेतु को घेरता है। सूर्य की गर्मी से धूमकेतु की सतह पर जमी बर्फ सब्लिमेट होकर गैस और धूल में बदल जाती हैं, जिससे यह कोमा बनता है।

3I/ATLAS अब तक खोजे गए केवल तीन इंटरस्टेलर धूमकेतुओं में से एक है। इसे जुलाई 2025 में ATLAS सर्वे के दौरान खोजा गया था। यह एक हाइपर बोलिक कक्षा में यात्रा कर रहा है, यानी यह किसी अन्य सितारा-तंत्र से आया है। सौर मंडल में दोबारा कभी नहीं लौटेगा। इसके 3,500 साल पुराने बर्फीले पदार्थ और अनोखी रासायनिक संरचना वैज्ञानिकों को हमारे सूर्य से बाहर बने पदार्थों को समझने का दुर्लभ मौका देते हैं।

नासा ने घोषणा की है कि वह आज रात एक मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

नासा ने घोषणा की है कि वह आज रात एक मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा।

धूल और आयन पूंछ की पुष्टि

गहरे, वाइड-फील्ड मल्टी-बैंड अवलोकन में धूमकेतु की आयन-टेल भी कैद हुई है। यह वह पूंछ है, जिसमें गैसें सूर्य की सौर हवा से धकेली जाती हैं। धूल की पूंछ यदि मौजूद हो तो वह सूर्य की दिशा के विपरीत लम्बी दिखाई देती है।

स्पेक्ट्रोस्कोपी में दिखे CN, C₂ और C₃ के सिग्नेचर

पीआरएल वैज्ञानिकों ने सुबह के उजाले से ठीक पहले स्पेक्ट्रोस्कोपिक डेटा हासिल किया। इसमें सौर मंडल के सामान्य धूमकेतुओं में दिखने वाले प्रमुख CN, C₂ और C₃ अणु-बैंड स्पष्ट रूप से दर्ज हुए। ये उत्सर्जन-रेखाएं धूमकेतु की रासायनिक संरचना की पहचान में महत्वपूर्ण होती हैं। टीम ने धूमकेतु से निकल रही गैस की मात्रा यानी ‘प्रोडक्शन रेट’ की भी गणना की, जिससे धूमकेतु की सक्रियता का स्तर समझा जा सकता है।

माउंट आबू स्थित वेधशाला।

माउंट आबू स्थित वेधशाला।

माउंट आबू वेधशाला का योगदान

राजस्थान के सिरोही जिले की माउंट आबू की यह वेधशाला गुरुशिखर के निकट 1680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक्सोप्लैनेट खोज सौर मंडल के अवलोकन और कई क्षणिक व स्थिर खगोलीय घटनाओं के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। PRL के 1.2 मीटर टेलिस्कोप ने वर्षों से कई दुर्लभ खगोलीय घटनाओं का डेटा जुटाया है, और 3I/ATLAS के ये ताज़ा अवलोकन भी इसी श्रृंखला में एक मूल्यवान योगदान हैं।

नासा आज रात करेगा बड़ी घोषणा

इधर, नासा ने घोषणा की है कि वह आज रात एक मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें वह मंगल की कक्षा से खींची गई धूमकेतु 3I/ATLAS की तस्वीरें जारी करेगा। यह तस्वीरें धूमकेतु के सूर्य के सबसे नजदीक पहुंचने के समय ली गई थीं। इन्हें बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *