मुख्य बातें

डिंडौरी पुलिस ने चंद्र विजय कॉलेज में ‘मुस्कान’ अभियान चलाया: एसपी ने छात्रों को कानून और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया – Dindori News

डिंडौरी पुलिस ने चंद्र विजय कॉलेज में ‘मुस्कान’ अभियान चलाया:  एसपी ने छात्रों को कानून और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया – Dindori News


चंद्र विजय कॉलेज परिसर में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के दौरान मौजूद छात्राएं।

डिंडौरी पुलिस विभाग ने गुरुवार को चंद्र विजय कॉलेज परिसर में ‘मुस्कान विशेष अभियान’ के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) वाहिनी सिंह, एसडीओपी सतीश दुबे और यातायात निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं तथा कॉलेज स्टाफ क

.

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी सतीश दुबे ने कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नाबालिग लड़की को उसकी सहमति से भी ले जाता है और माता-पिता शिकायत करते हैं, तो आरोपी को सात साल तक की सजा का प्रावधान है।

उन्होंने सभी से अपने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को भी इस बारे में जागरूक करने का आग्रह किया। एसडीओपी ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए कहा कि बेटियां अब पढ़-लिखकर अधिकारी बन रही हैं।

पीछे बैठने पर भी हेलमेट पहनें

यातायात निरीक्षक सुभाष उईके ने सड़क सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोग यातायात नियमों को जानते हैं, लेकिन उनका पालन नहीं करते। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में गाड़ी चलाना हैं।

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, और चार साल से अधिक उम्र के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में अच्छी सड़कें बनने के कारण वाहनों की गति बढ़ी है। पैदल चलने वालों को दाहिनी ओर चलना चाहिए।

पिछले एक साल में जिले में पैदल चलने वाले 8 लोगों की मौत हुई है और 7 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देश भर में एक साल में 1 लाख 85 हजार सड़क दुर्घटनाओं में से 25 हजार मौतें गलत साइड चलने के कारण होती हैं। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

जागरूकता अभियान के दौरान मंच पर मौजूद पुलिस अधिकारी।

सही काम पर जोर दें युवा

एसपी वाहिनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आमतौर पर 14 से 18 साल की लड़कियों और 19 से 22 साल के लड़कों में घर से चले जाने की प्रवृत्ति देखी जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस को उन्हें ढूंढकर लाना पड़ता है और मजबूरन अपराध भी दर्ज करना पड़ता है। उन्होंने छात्रों को इस उम्र में केवल पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

एसपी ने कहा कि अच्छी पढ़ाई करके नौकरी या व्यवसाय स्थापित करने के बाद ही अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने जीवन में संघर्ष करने और सही उम्र में सही काम करने पर जोर दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में डीएसपी पुरुषोत्तम मरावी, सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, कॉलेज प्राचार्य सुनील दुबे सहित कॉलेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *