मुख्य बातें

चौमूं रीको में नकली मूंगफली बीज फैक्ट्री पर छापेरमार कार्रवाई: किरोड़ी लाल ने पकड़े लाखों खाली बैग, हजारों पैक बीज और हाईटेक मशीनें बरामद – Jaipur News

चौमूं रीको में नकली मूंगफली बीज फैक्ट्री पर छापेरमार कार्रवाई:  किरोड़ी लाल ने पकड़े लाखों खाली बैग, हजारों पैक बीज और हाईटेक मशीनें बरामद – Jaipur News

जयपुर जिले के चौमूं स्थित सिल्वर पार्क (रीको) में कृषि विभाग की औचक कार्रवाई के दौरान नकली और गुणवत्ताहीन मूंगफली बीजों की अवैध पैकेजिंग का बड़ा खुलासा हुआ है। मंगलवार सुबह 11.30 बजे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने यहां छापेमारी की। कार्रवाई में ‘एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस’ और ‘जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज’ नामक अनधिकृत कंपनियां ‘श्री बालाजी एग्रो सीकर’ के नाम से अमानक बीजों की पैकिंग करती पाई गईं। किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा और नकली-अमानक कृषि उत्पादों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की टीमों ने जोधपुर, बीकानेर, सीकर, चूरू सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक साथ व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई अभियान चलाया। अभियान के तहत कई अवैध इकाइयों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई। चौमूं स्थित फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान किसान-510 (RG-510), SG-551 और RG-578 किस्मों के मूंगफली बीजों की पैकेजिंग के लिए उपयोग में लिए जा रहे लाखों खाली बैग और हजारों पैक किए हुए बैग बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त करीब 60 लाख खाली मूंगफली बोरियां और करीब 2 लाख साबुत मूंगफली की बोरियां भी मौके से मिलीं। जांच में सामने आया कि इन बोरियों से दाना निकालकर अवैध रूप से बीज पैकिंग का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने मूंगफली से दाना निकालने वाली हाईटेक मशीनें और पैकेजिंग बैग सिलाई मशीनें भी बरामद कीं। विभागीय अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर दस्तावेजों और सामग्री की जांच की। किरोड़ी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और कृषि विभाग किसानों को आगामी बुवाई सत्र के लिए उन्नत, प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मामले में संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *