मुख्य बातें

पाकुड़ में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़: सवा लाख रुपए की लॉटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नगद 6 हजार भी जब्त – Pakur News

पाकुड़ में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़:  सवा लाख रुपए की लॉटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नगद 6 हजार भी जब्त – Pakur News

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीरामपुर गांव के मंजरुल शेख और डालिम मोमिन के रूप में हुई है।

पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मनीरामपुर गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सवा लाख रुपए की लॉटरी और 6 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

.

पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि एसपी निधि द्विवेदी को मनीरामपुर में अवैध लॉटरी बिकने की सूचना मिली थी। इस पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार उपाध्याय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

1210 लॉटरी टिकट बरामद

पुलिस टीम ने मनीरामपुर गांव में सरफूल शेख के नाश्ता दुकान पर छापेमारी की। वहां से दो संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीरामपुर गांव के मंजरुल शेख और डालिम मोमिन के रूप में हुई है।

आरोपियों से 1210 लॉटरी टिकट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपए आंकी गई है। मामले में थाने में कांड संख्या 224/25 दर्ज किया गया है। क्षेत्र में कई माफिया लॉटरी की छपाई कर रहे हैं और ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर इस धंधे में शामिल कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *