मुख्य बातें

बीएससी छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण: छोटी बहन ने मचाया शोर, खेत से लौट रही थी घर – Mainpuri News

बीएससी छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण:  छोटी बहन ने मचाया शोर, खेत से लौट रही थी घर – Mainpuri News


आशीष कुमार | मैनपुरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी में गुरुवार दोपहर एक बीएससी की छात्रा का अज्ञात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ खेत से घर लौट रही थी। छोटी बहन की शोर मचाने पर कार सवार फरार हो गए। मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला वरियार फाजिलपुर गांव की है।

छोटी बहन ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों मामले की जानकारी पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

छोटी बहन ने मचाया शोर, बदमाश बहन को लेकर फरार

मिली जानकारी के अनुसार, फाजिलपुर निवासी विश्राम सिंह की बेटी शिवानी (20) गुरुवार दोपहर लगभग 2:50 बजे अपनी बहन के साथ खेतों से लौट रही थी। तभी एलएस भट्ठा के पास करहल की ओर से आ रही एक काली कार रुकी। उसमें बैठे बदमाशों ने दोनों बहनों को जबरन खींचने का प्रयास किया। छोटी बहन ने शोर मचा दिया। जिसके बाद बदमाश उसकी बड़ी बहन शिवानी को कार में डालकर घिरोर की ओर फरार हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। ताकि कार और अपहरणकर्ताओं की पहचान की जा सके।

घिरोर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन शाम तक रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *