संजीव प्रताप | कोल1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ये तस्वीर अवैध पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपियों की है।
अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें गांव उटवारा का प्रधान भी शामिल है। पुलिस ने सभी को गुरुवार की शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको पुलिस अभिरक्षा जेल भेज दिया। मामला टप्पल थाना इलाके से जुड़ा है। इस मामले की जानकारी सीओ खैर वरुण कुमार ने दी । अब पुलिस आरोपियों के बारे में अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
सीओ वरुण कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि 4 व्यक्ति सिमरोठी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कृपाल पुर अंडरपास के पास एक काली थार गाड़ी में अवैध असलाह लेकर घूम रहे हैं। कोई घटना करने की फिराक में है। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को देख थार कार मुड़कर जाने लगी । इस पर पुलिस को शक हुआ और घेर कर कार को पकड़ लिया। कार सवारों ने अपनी पहचान अंशु पुत्र प्रवेश निवासी गांव मालव, प्रिंस चौधरी पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव भरतिया (मथुरा) , हरीओम पुत्र अशोक निवासी गांव पालर व रवि पुत्र कुमार पाल निवासी गांव उटवारा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान रवि के पास से पॉइंट 32 बोर की अवैध पिस्तौल व 2 कारतूस मिले हैं। रवि गांव उटवारा का ग्राम प्रधान है।
सीओ ने आगे बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने लाकर कार्रवाई की। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गुरुवार की शाम अदालत में पेश किया। जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गुरुवार की देर रात पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास पता करने व अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी थी ।
