मुख्य बातें

गुरुग्राम में MCG कर्मचारी बनकर की जा रही अवैध वसूली: कूड़ा डालने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से मांगे 10 हजार, पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया – gurugram News

गुरुग्राम में MCG कर्मचारी बनकर की जा रही अवैध वसूली:  कूड़ा डालने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से मांगे 10 हजार, पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया – gurugram News


गुरुग्राम में एमसीजी के नाम पर जुर्माने का डर दिखाकर वसूली का प्रयास किया जा रहा है।

ागुरुग्राम म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCG) के नाम का दुरुपयोग कर रौब दिखाने और जुर्माना लगाने के भय से अवैध वसूली करने के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। आरोपी की ही पहचान 35 वर्षीय हितेश खत्री के रूप में हुई है। वह न्यू कॉलोनी का रहन

.

21 नवंबर की शाम करीब 5-6 बजे सेक्टर-14 स्थित KV स्कूल के पीछे मलबा उठाने का काम कर रहे एक ठेकेदार के ट्रैक्टर चालक को दो व्यक्ति मिले, जो खुद को MCG कर्मचारी बता रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर का चालान काटने की धमकी दी और लाइसेंस न दिखाने पर भारी जुर्माना लगाने की बात कही।

गुरुग्राम में एमसीजी कर्मी बनकर वसूली करने का प्रयास करने वाला आरोपी हितेश खत्री।

जुर्माने की धमकी देकर मांगे 10 हजार

फाइन से बचने के लिए 10 हजार रुपए नकद मांगे गए। ट्रैक्टर मालिक जब मौके पर पहुंचा तो दोनों व्यक्तियों ने उस पर भी दबाव बनाया। जिस पर मालिक ने पुलिस को शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही सेक्टर-14 पुलिस ने 22 नवंबर की शाम को हितेश खत्री को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी अभी फरार है।

दोस्त के साथ मिलकर बनाई प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में हितेश ने कबूल किया कि उसका एक दोस्त MCG में DC रेट (दिहाड़ी) पर काम करता है। दोनों ने मिलकर योजना बनाई थी कि MCG कर्मचारी बनकर ठेकेदारों-चालकों से डर दिखाकर पैसे वसूले जाएंगे। हितेश ने फर्जी तरीके से MCG का रौब दिखाया और जुर्माने का भय दिखाकर 10 हजार रुपए की मांग की।

पुलिस ने हितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसे 23 नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फरार दूसरे आरोपी की तलाश और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि MCG कर्मचारियों के नाम पर हो रही इस तरह की ठगी की अन्य शिकायतें भी मिल रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति MCG कर्मचारी बनकर नकद राशि मांगे तो तुरंत नजदीकी थाने या 112 पर सूचना दें।

वहीं एमसीजी प्रवक्ता का कहना है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें आई थीं, खासकर लोगों से पानी का बिल भरने को लेकर साइबर ठगों के मैसेज आ रहे थे। किसी भी व्यक्ति को नगद राशि न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *