मुख्य बातें

हिसार निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी हटाए गए: 3 महीने पहले हुई थी नियुक्ति; अनिश्चितकालीन धरना शुरू, बहाली की मांग – Hisar News

हिसार निगम में अस्थायी सफाई कर्मचारी हटाए गए:  3 महीने पहले हुई थी नियुक्ति; अनिश्चितकालीन धरना शुरू, बहाली की मांग – Hisar News


हिसार में धरना दे रहे कर्मचारी।

हिसार नगर निगम द्वारा हटाए गए अस्थायी डेली वेजेस सफाई कर्मियों ने मंगलवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सफाई पखवाड़ा अभियान के दौरान रखे गए इन कर्मचारियों का कहना है कि तीन महीने तक काम करवाने के बाद अचानक उन्हें हटा दिया गया, जिससे उनकी रोज़ी-रो

.

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के काम से हटाया गया और अब तक निगम अधिकारियों या मेयर द्वारा किसी तरह की बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है।

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अगस्त में सफाई अभियान के दौरान अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था। उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य किया, लेकिन तीन महीने पूरे होते ही उन्हें हटा दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि वे न्याय और पुनः नियुक्ति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।

धरने पर बैठी महिला कर्मचारी।

सफाई व्यवस्था पर असर की आशंका

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सन्नी ने बताया कि हिसार नगर निगम ने 28 अगस्त को शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए 200 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया था। उनका कहना है कि शहर लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा सफाई कर्मियों की संख्या आवश्यकता के मुकाबले काफी कम है।

सफाई कर्मियों की कमी से बढ़ी दिक्कत

संघ के अनुसार, हिसार में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कुल 1038 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि इस समय नगर निगम के पास केवल 640 कर्मचारी हैं। अस्थायी कर्मचारियों के जुड़ने से यह संख्या 800 तक पहुंच गई थी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ था। लेकिन इन कर्मचारियों को हटाए जाने के बाद फिर से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

पुनः नियुक्ति तक जारी रहेगा धरना

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें पुनः काम पर नहीं लगाया जाता, उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था और उनकी आजीविका दोनों प्रभावित न हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *