मुख्य बातें

पेमाराम भील हत्याकांड का खुलासा: अवैध शराब का ट्रक बेचने के शक पर ड्राइवर को गाड़ी में 700 किलोमीटर. तक पीटा, फिर फेंक दिया, मौत – Barmer News

पेमाराम भील हत्याकांड का खुलासा:  अवैध शराब का ट्रक बेचने के शक पर ड्राइवर को गाड़ी में 700 किलोमीटर. तक पीटा, फिर फेंक दिया, मौत – Barmer News

हत्या के गिरफ्तार दोनों आरोपी।

पेमाराम भील हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने मुख्य आरोपी घेवरचंद विश्नोई निवासी बूल व अनिल कुमार विश्नोई निवासी विष्णु नगर, बावरला जिला जालोर को अहमदाबाद स

.

17 नवंबर को मुकेश कुमार भील निवासी उड़ासर ने गुड़ामालानी थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह और उसका बहनोई पेमाराम भील, अनिल और घेवर के ट्रक पर ड्राइवर और खलासी का काम करते थे। चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब बीच रास्ते में लूट होने की सूचना देने पर आरोपी भड़क गए। दोनों उनके साथ मारपीट करते हुए पहले फतेहाबाद हरियाणा और फिर बाड़मेर-बालोतरा तक लाए। बालोतरा के पास चलती गाड़ी से मुकेश को फेंक दिया। पेमाराम को डाबड़ गांव के पास फेंका। फिर उसकी मौत हो गई।

आरोपी घेवर पहले ज्वैलरी का काम करता था फिर अनिल के साथ एस्कॉर्टर बना

जसोल थाने में हत्या का मामला दर्ज, एससी-एसटी एक्ट जोड़ा

घटना जसोल थाना क्षेत्र की होने से जीरो एफआईआर गुड़ामालानी से जसोल भेजी गई। जसोल थाने में विभिन्न धाराओं के साथ साथ हत्या व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़ित पेमाराम की मौत होने पर हत्या की धारा जोड़ी गई। 19 नवंबर को पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच व शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। इसके बाद प्रकरण की जांच एएसपी नितेश आर्य को सौंपी। आर्य के सुपरविजन में गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, डीसीआरबी सहित कई टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अहमदाबाद से दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ा।

हरियाणा से शराब भरकर गुजरात में करते सप्लाई, जीजा-साला थे ड्राइवर व खलासी

14 नवंबर की रात शराब से भरी ट्रक को पेमाराम–मुकेश हरियाणा से लेकर चले। बांदीकुई के पास शराब लूटने या बेच देने को लेकर दोनों ने अनिल के साथी सगताराम को फोन किया, इसके बाद अनिल ने घेवर को गुजरात से रवाना किया। घेवर हरियाणा पहुंचा और दोनों पीड़ितों को लेकर अनिल के पास आया, जहां अनिल और उसके साथियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। करीब 700 किमीं लम्बे रास्ते भर पिटाई करने के बाद मुकेश को बालोतरा के पास और पेमाराम को डाबड़ के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पेमाराम भील की हत्या के मामले में पुलिस ने घेवरचंद विश्नोई निवासी बूल थाना धोरीमन्ना, अनिल विश्नोई निवासी विष्णुनगर, बावरला थाना सरवाना जालोर को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मारपीट के दो मुकदमे दर्ज है। इसके साथ ही मुकदमे में अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया गया है। जिसमें भालूराम विश्नोई निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), रमेश विश्नोई निवासी झोटड़ा, लक्ष्मण भारती निवासी मिठड़ा, ओमप्रकाश विश्नोई निवासी रोहिला, राजूभाई चोटिला, राजकोट व उसके एक साथी भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *