मुख्य बातें

बरवाला में संदिग्ध परिस्थिति में ड्राइवर की मौत: ट्रक के केबिन में मिला शव, सड़क किनारे खड़ा था, राहगीरों ने देख पुलिस बुलाई – Uklanamandi News

बरवाला में संदिग्ध परिस्थिति में ड्राइवर की मौत:  ट्रक के केबिन में मिला शव, सड़क किनारे खड़ा था, राहगीरों ने देख पुलिस बुलाई – Uklanamandi News

हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र के गांव बालक के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ड्राइवर का शव ट्रक में सीट पर मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बालक-चोपटा-भूना रोड पर गांव बालक के समीप एक ट्रक काफी देर से सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर ट्रक के अंदर बैठे ड्राइवर पर पड़ी, जिसकी हालत संदिग्ध दिखाई दी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। यहां देखें फोटो… पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (50) निवासी गांव पारता के रूप में की है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और तथ्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *