मुख्य बातें

सिवनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 56 वारंटी गिरफ्तार: 70 निगरानी बदमाशों की जांच; अफसरों के निर्देश पर 125 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई – Seoni News

सिवनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 56 वारंटी गिरफ्तार:  70 निगरानी बदमाशों की जांच; अफसरों के निर्देश पर 125 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई – Seoni News


सिवनी पुलिस ने जिले में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक विशेष रात्रि कांबिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 56 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 70 निगरानी बदमाशों व संदिग्धों की जांच की।

.

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य फरार अपराधियों और वारंटियों को पकड़ना था। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने स्टाफ के साथ शहर और देहात क्षेत्रों में गश्त की।

इस कांबिंग गश्त में एक राजपत्रित अधिकारी सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और कुल 125 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस बल को अभियान से पहले आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

गश्त में 13 स्थायी वारंट और 43 गिरफ्तारी वारंट तामील

अभियान के दौरान 13 स्थायी वारंट और 43 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने होटल, ढाबों, लॉज और धार्मिक स्थलों की भी जांच की। 185 से अधिक संदिग्ध वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि कानून का पालन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बच रहे थे। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।”

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *