मुख्य बातें

देवघर में अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोर गिरोह का भंडाफोड़: पाइपलाइन से तेल निकालने की योजना विफल, पांच गिरफ्तार – Deoghar News

देवघर में अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोर गिरोह का भंडाफोड़:  पाइपलाइन से तेल निकालने की योजना विफल, पांच गिरफ्तार – Deoghar News

देवघर पुलिस ने अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र में पाइपलाइन से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल निकालने की योजना को विफल कर दिया गया। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्त

.

देवघर एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी की। मौके से गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त अलग-अलग राज्यों से आए हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, मल्टी-मीडिया डिवाइस और चोरी की गतिविधियों से जुड़े वीडियो बरामद किए।

इसके अतिरिक्त, कच्चा तेल निकालने में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे प्लास्टिक सेक्शन पाइप, लोहे की रॉड, पैना और बोतलें सहित कई अन्य सामान भी जब्त किए गए। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न राज्यों में होटल या अन्य ठिकानों पर ठहरकर पाइपलाइन में सेंध लगाने का काम करता था। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *