मुख्य बातें

प्रतिस्पर्धा के कारण बुजुर्ग दंपती की पड़ोसी दुकानदार ने मित्र के साथ मिल की थी हत्या – Bokaro News

प्रतिस्पर्धा के कारण बुजुर्ग दंपती की पड़ोसी दुकानदार ने मित्र के साथ मिल की थी हत्या – Bokaro News

.

हरला थाना क्षेत्र के बीएसएल प्लांट गेट 3 के पास जोशी कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या का कारण व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पड़ोसी दुकानदार व उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। इनमें ओमप्रकाश कुमार उर्फ ललुआ और उसका मित्र रामचंद्र शामिल है। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपती महावीर साव और कौशल्या देवी जोशी कॉलोनी में झोपड़ी में चाय-पकौड़ी दुकान और प्लांट में कैंटीन चलाने का काम करते थे। वहीं उनके दुकान के सामने ही आरोपी ओमप्रकाश का भी झोपड़ीनुमा होटल है। व्यवसायिक रंजिश के कारण ही दुकान के सामने रहने वाले ओमप्रकाश व उसके मित्र रामचंद्र कुमार उर्फ बिट्टू ने घर में घुसकर निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि आरोपी और बुजुर्ग दंपती की दुकान आमने-सामने होने के कारण ग्राहक को लेकर अक्सर आपस में विवाद होता था। इसी बात को लेकर आरोपी ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया। 30 नवंबर की रात वह सिगरेट लेने के लिए उनका दरवाजा खुलवाया। इसके बाद ईंट से मारकर पहले महिला को घायल किया। इसके बाद घर में घुसकर दोनों की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर भाग गए।

घटना के बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने आरोपियों को गिरफ्तार की। इनके निशानदेही पर इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू, खून से सनी ईंट, हत्या के दौरान इस्तेमाल किया गया कपड़ा और मृतक दंपती का टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। कार्रवाई में हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास, एसआई मनीष कुमार गुप्ता, एएसआई मो. मोजम्मिल, सहदेव कुमार साव, सिपाही नरेश मंडल आदि शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *