मुख्य बातें

कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी: पिता की मौत, बेटा घायल; अशोकनगर से शाढ़ौरा की ओर जा रहे थे – Ashoknagar News

कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी:  पिता की मौत, बेटा घायल; अशोकनगर से शाढ़ौरा की ओर जा रहे थे – Ashoknagar News


अशोकनगर गुना रोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बूढ़ा डोंगर निवासी 55 वर्षीय मथरी आदिवासी की मौत हो गई, जबकि उनका 30 वर्षीय बेटा धनीराम आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

धनीराम की बाइक के आगे चल रही दूसरी बाइक पर सवार मढ़ी निवासी बृजेन्द्र यादव और अंकेश यादव की बाइक से टकरा गई, जिससे उनको भी चोटें आई हैं। सभी बाइक सवार अशोकनगर से शाढ़ौरा की ओर जा रहे थे। कार भी इसी दिशा में जा रही थी और उसने पीछे से बाइकों को टक्कर मारी।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मथरी आदिवासी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल धनीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *