मुख्य बातें

सैलजा बोलीं-भाजपा ने गरीब-मध्यम वर्ग से किया विश्वासघात: योजना के नाम पर कॉलोनी काटी जा रही, 50-50 लाख के बेचे जा रहे प्लॉट – Sirsa News

सैलजा बोलीं-भाजपा ने गरीब-मध्यम वर्ग से किया विश्वासघात:  योजना के नाम पर कॉलोनी काटी जा रही, 50-50 लाख के बेचे जा रहे प्लॉट – Sirsa News


सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा।

सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा किया था, लेकिन आज भी बहुत से लोग बिना घर के रहने

.

सांसद ने कहा कि हुडा, (अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) जिसे कभी ‘नो-प्रॉफिट, नो-लॉस’ के सिद्धांत पर गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया था, उसका स्वरूप सरकार ने पूरी तरह कमजोर कर दिया है। आज जनता को घर देना सरकार की प्राथमिकता नहीं बल्कि प्राइवेट बिल्डरों के लिए खुला मैदान बन गया है।

गरीबों के लिए बनाई गई योजनाएं भी अब गरीबों तक नहीं पहुंच रहीं

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि यह सरकार केवल और केवल प्रोपर्टी डीलर के बारे में सोच रही है। इस सरकार के कार्यकाल में लाइसेंस सस्ते और प्लॉट महंगे होते जा रहे हैं। सरकार की नीतियों से आम आदमी को कोई राहत नहीं मिल रही है। सांसद ने कहा कि गरीबों के लिए बनाई गई योजनाएं भी अब गरीबों तक नहीं पहुंच रहीं है, वे सिर्फ डेवलपर्स की कमाई का साधन बनकर रह गई हैं।

प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कॉलोनियां काटी जा रही है। कहा तो यह जाता है कि इन योजनाओं के माध्यम से गरीबों को प्लॉट दिए जाएंगे। हकीकत यह है कि छोटे नगरों से लेकर मध्यम शहरों तक 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ऐसा महंगा प्लॉट गरीब यहां तक कि मध्यम वर्ग की पहुंच से भी बाहर है। एक गरीब इतना मंहगा प्लॉट खरीदने के बारे में सोच ही नहीं सकता।

सैलजा बोली- क्या यहीं सरकार का विकास मॉडल

सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही आपका ‘विकास मॉडल’ है कि गरीब और मिडिल क्लास शहरों से बाहर धकेल दिए जाएं और प्राइवेट डेवलपर्स की बल्ले-बल्ले हो? क्या सरकार गरीब को घर देने की नीति छोड़ चुकी है?

सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब और मध्यम वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम फिर से ऐसी व्यवस्था लाएंगे जिसमें हर परिवार को सम्मानजनक दरों पर घर और प्लॉट मिलें, न कि सिर्फ अमीरों और बिल्डरों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियां।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *