मुख्य बातें

लुधियाना में इनोवा कार का एक्सीडेंट: दो दोस्त घायल कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा,गाड़ी 70% डैमेज – Ludhiana News

लुधियाना में इनोवा कार का एक्सीडेंट:  दो दोस्त घायल कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा,गाड़ी 70% डैमेज – Ludhiana News


लुधियाना में मंगलवार सुबह एक इनोवा कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी अचानक सामने आए एक कुत्ते (डॉग) को बचाने की कोशिश में अनिरांत हो गई और बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे के समय कार में सवार दो युवक बाल-बाल बचे लेकिन उन्हें हल्की चो

.

गाड़ी के मालिक गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए

साउथ सिटी से लौट रहे थे युवक

गाड़ी के मालिक गुरमीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट उनकी इनोवा कार का हुआ है। यह हादसा सुबह के समय हुआ जब उनका भतीजा और एक दोस्त गाड़ी में सवार थे। दोनों साउथ सिटी से घूमकर वापस आ रहे थे।गुरमीत सिंह ने बताया जब वे नहर के पास से गुजर रहे थे तो अचानक एक डॉग सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में मेरे दोस्त से गाड़ी संभल नहीं पाई और यहाँ हादसा हो गया । मेरे भतीजे को चोट लगी है।

SHO सराभा नगर जानकारी देते हुए

SHO सराभा नगर जानकारी देते हुए

एक युवक को आया फ्रैक्चर,अस्पताल में भर्ती

हादसे के बाद घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। SHO सराभा नगर ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि डी ब्लॉक एरिया में एक हाई क्रॉस ब्रांड की गाड़ी (इनोवा) बुरी तरह डैमेज खड़ी मिली है।SHO ने बताया शुरुआती जांच में पता चला कि यह वाहन जसविंदर पाल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। दो व्यक्ति इसे में मौजूद थे दोनों सेफ हैं लेकिन एक व्यक्ति को उपचार के लिए दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी बांह में फ्रैक्चर बताया गया है। डॉक्टरों ने कहा है कि दोनों जल्द ही ठीक हो जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *